
पंजाब मे बदमाशों के हौंसले बुंलद
लांडरा में पिस्तौल की नोक पर ज्वेलर्स से लूट
चंडीगढ़, 12 जून (विश्ववार्ता) पंजाब मे बदमााशों के हौंसले बुंलद होते जा रहे हेै उन्हे पुलिस का कोई डर भय नही है। मोहाली जिला के लांडरा में देर रात लूटेरे एक ज्वेलर्स से पिस्तौल की नोक पर सोने और चांदी के भरे हुए बैग लेकर फरार गए। जानकारी के अनुसार सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच चुकी है और चारों तरफ नाकेबंदी कर दी है। बताया जाता है कि ज्वेलर्स के पास तीन बैगों में सोना और चांदी भरी हुई थी। जिन्हें अज्ञात लुटेरे पिस्तौल की नोक पर छीनकर फरार हो गया। मामला सरकारी स्कूल लांडरा के पास प्रेम ज्वेलर्स की दुकान का बताया जाता है।























