
पंजाब मे फिर हुए रिश्ते तार तार
भाई ने सगे भाई को उतारा मौत के घाट, पढिये पूरी खबर
चंडीगढ, 10 अक्तूबर (विश्ववार्ता) पंजाब के तरनतारन जिले के थाना सदर अधीन आते गांव मल्ल मोहरी में आज रिश्ते तार तार हो गये जब एक भाई ने अपने ही सगे भाई को मामूली जमीन के कब्जे को लेकर गोली मार कर मौत के घाट उतार दिया है। घटना की सूचना मिलते ही थाना सदर तरनतारन के इंस्पैक् मौके पर पहुंचे और लाश को कब्जे में लेकर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारश्ी अनुसार पता चला है कि हत्या करने वाला आरोपी पंजाब पुलिस कमांडो का थानेदार बताया जा रहा है, जिसने अपनी निजी रिवाल्वर से घटना को अंजाम दिया है। पता चला है कि आरोपी मौके से फरार हो गया। इस घटना के बाद पूरा गांव सहम गया है।






















