
पंजाब मे फिर हुए रिश्ते तार तार: मौसा की युवक ने चाकू मारकर की हत्या
चंडीगढ, 5 दिसंबर (विश्ववार्ता): पंजाब के अमृतसर जिले मे एक बार फिर रिश्ते तार तार हो गये जब एक युवक ने मौसा की चाकू मारकर हत्या कर दी। मृतक नरिंदर सिंह जो कि कार ड्राइविंग का काम करता था। आज सुबह उसके घर का दरवाजा गोपी जो के उसकी साली का बेटा था ने खटखटाया नरेंद्र सिंह ने दरवाजा खोला तो गोपी ने एक के बाद एक चार वार चाकू के किए, जिससे नरिंद्र सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। इस सारे मामले की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है। पुलिस अधिकारी से बात की तो उन्होंने बताया के उनका पहले से ही कोई झगड़ा चल रहा था। फि़लहाल आरोपी अभी फरार है जल्द ही उसे पकड़ लिया जायेगा।





















