
पंजाब मे फिर हुई गोलियों की गडगडाट: अकाली कार्यकर्ता की गोली मारकर हत्या
इलाके मे डर व दहशत का माहौल
चंडीगढ,29 नवंबर (विश्ववार्ता) पंजाब के बटाला के नजदीकी गांव शेखुपुरा में अकाली कार्यकर्ता कीे देर रात गोली मारकर हत्या कर दी। जिससे इलाके मे डर व दहशत का माहौल पैदा हो गया है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है। मृतक अजीत पाल सिंह निवासी शेखुपुरा की पत्नी पूर्व ब्लॉक समिति मेंबर है। जानकारी के अनुसार अजीत पाल सिंह अपने किसी दोस्त के साथ कार में बैठकर गांव जा रहा था। गोलियां लगने से अजीत पाल सिंह बुरी तरह से घायल हो गए, उन्हें अमृतसर रेफर कर दिया गया। जहां उसकी मौत हो गई।























