
पंजाब मे फिर विदेश से आई दुखदाई खबर सामने
पंजाब से रोजी रोटी कमाने गये युवक की मौत से परिवार और इलाके में शोक की लहर
चंडीगढ़, 3 जुलाई (विश्ववार्ता) पंजाब मे कोई दिन ऐसा नही जाता हेै जिस दिन विदेश से दुखदाई खबर सामने नही आ रही है हर दिन विदेश से दुखदाई खबर से विदेश मे बैठे अपने बच्चो की कुशल मंगल की कामना हर मां हर रोज कर रही है। आज उस समय सीमावर्ती ब्लॉक कलानौर के अंतर्गत आते कस्बा वडाला बांगर मे शोक की लहर दौड गई जब युवक कंवलजीत सिंह (24) पुत्र मलूक सिंह जो कि रोजी-रोटी कमाने के लिए न्यूजीलैंड गया हुआ था कि अचानक मौत हो जाने का दुखद समाचार प्राप्त हुआ है।
इस संबंध में मृतक कंवलजीत सिंह के जीजा सरपंच मेजर सिंह ढिल्लों ने बताया कि आज सुबह कंवलजीत सिंह के दोस्त मानववीर सिंह भुल्लर ने फोन कर मलूक सिंह को बताया कि कंवलजीत सिंह की मौत हो गई है।





















