
पंजाब मे फिर रिश्ते हुए तार तार
दो नाबालिग बहनों ने अपने ही कलयुगी पिता पर लगाया दुष्कर्म का आरोप
पढिये पूरी खबर
चंडीगढ़, 28 सितंबर (विश्ववार्ता) पंजाब मे एक मामले ने बेटी और पिता के रिश्तों का तार तार कर दिया हेै। पंजाब के खन्ना मे दो नाबालिग मासूम बहनों ने अपने ही कलयुगी पिता पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। दो पीडित बहनो ने पिता पर लंबे समय से दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। शिकायत मिलने के तुंरत बाद एसएचओ अमृतपाल सिंह के साथ भारी पुलिस बल दोनों बहनों के बयान कलमबद्ध करने मौके पर पहुंचे। पुलिस अधिकारियों ने दोनों बहनों को अलग-अलग बुलाकर बयान कलमबद्ध किए।
जानकारी के अनुसार दोनों नाबालिग बहनें 10 और 15 साल की हैं। उन्होंने बताया कि उनका पिता शराब पीने का आदी है। पिछले कई सालों से उनके साथ मुंह में कपड़ा ठूंसकर दुष्कर्म करता आ रहा है। इसके अलावा तरह-तरह की यातना भी देता है। दोनों बच्चियों ने पिता के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग की है।























