
पंजाब मे फिर मौसम ने ली बडी करवट
कई जगहों पर घना कोहरा भी देखने को मिला, मौसम विभाग ने की भविष्यवाणी
चंडीगढ, 22 फरवरी (विश्ववार्ता) पंजाब के मौसम में लगातार बदलाव हो रहा है। हिमाचल में बर्फबारी के कारण मैदानी इलाके ठंडे हो गए हैं। इसके चलते पंजाब में कई जगहों पर घना कोहरा भी देखने को मिला। हालांकि, दोपहर में धूप निकलने से तापमान 2 डिग्री तक गिर गया है।
मौसम विभाग के मुताबिक अगले 4-5 दिनों के दौरान मौसम शुष्क रहने की संभावना है। 25 फरवरी को पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है लेकिन मैदानी इलाकों में इसका ज्यादा असर नहीं दिखेगा। पंजाब में अगले 3 दिनों तक आसमान साफ रहने की संभावना है, जबकि हिमाचल प्रदेश में 27 फरवरी को पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय रहेगा।
पंजाब के अमृतसर जिले में अधिकतम तापमान 22.0 और न्यूनतम तापमान 6.8 दर्ज किया गया। इसी तरह गुरदासपुर में अधिकतम तापमान 24.5 और न्यूनतम तापमान 7.5, पठानकोट में अधिकतम तापमान 23.6 और न्यूनतम तापमान 9.1, रोपड़ में अधिकतम तापमान 22.2 और न्यूनतम तापमान 10.0, जबकि फिरोजपुर में अधिकतम तापमान 23.5 और न्यूनतम तापमान 9.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।





















