
सिख फॉर जस्टिस ने फिर पंजाब मे माहौल खराब करने की कोशिश
इस जिले मे लिखे मिले खालिस्तान जिंदाबाद के स्लोगन , मचा हडकंप
चंडीगढ़, 2 अक्तूबर (विश्ववार्ता): पंजाब मे फिर माहौल खराब करने करने कीसिख फॉर जस्टिस ने की कोशिश की है। पंजाब के बंठिडा जिले मे ‘खालिस्तान जिंदाबाद’ के नारे डिवीजनल फोरेस्ट की दीवार पर ‘खालिस्तान जिंदाबाद’, ‘पाकिस्तान जिंदाबाद’ और हिंदुस्तान मुर्दाबाद के नारे लिखे मिलने से हडक़ंप मच गया है। जानकारी के अनुसार ये नारे देर रात लिखे गए हैं। पाकिस्तान हिमायत पर नारे लिखे गए हैं। मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी हुई है।
बतां दे कि इससे पहले भी सिख फॉर जस्टिस अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। इससे पहले पंजाब के कई जिलो मे पी.पी.पी. कॉम्प्लेक्स की दीवारों पर और जिला संगरूर में भी खालिस्तान जिंदाबाद के स्लोगन लिखे मिले थे।























