
पंजाब मे फिर ममता हुई शर्मसार
मां ने कलेजे के टुकडे को बेचा, पुलिस ने किया गिरफ्तार
चंडीगढ़, 9 दिसंबर (विश्व वार्ता) पंजाब के पटियाला मे एक बार फिर ममता शर्मसार हो गई जब एक मां ने ही अपने कलेजे के टुकडे को बेच दिया। पुलिस ने बच्चा बेचने वाली मां को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी महिला के घर की तलाशी के दौरान पुलिस ने 50 हजार रुपये की नकदी भी बरामद की।
हरप्रीत से 50 हजार रुपए भी बरामद किए गए हैं। आरोपियों को सीआईए पुलिस ने अदालत में पेश किया। अदालत ने बलजिंदर वासी अबलोवाल, सुखविंदर (चंडीगढ़), अमनदीप व हरप्रीत का दो दिन का रिमांड लिया है। कोर्ट में हरप्रीत ने कहा- वह 4 बच्चों का पालन नहीं कर सकती थी। सिर पर कर्ज है। सोचा था, बच्चा किसी जरूरतमंद को दे देगी, उनका भी परिवार बस जाएगा और हमारा कर्ज भी उतर जाएगा। एएसआई बेअंत सिंह ने बताया, हरप्रीत ने सौदेबाज अमनदीप को 4 लाख में अपना बच्चा बेचा था। ढाई लाख रुपए ले लिए थे। आगे अमनदीप कौर ने चंडीगढ़ के सौदागर सुखविंदर सिंह उर्फ दीप को बच्चा 5 लाख रुपए में बेचना था।























