
पंजाब मे फिर भाजपा के इस नेता को मिली जान से मारने की धमकी
चंडीगढ, 29 जनवरी (विश्ववार्ता) पंजाब में बठिंडा के भाजपा के जिलाध्यक्ष सरूप चंद सिंगला के बाद अब भाजपा युवा मोर्चा के प्रधान गगनदीप सिंह सन्नी केंथ को धमकियां मिल रही है। धमकी देने वाले ने व्हाट्सएप पर खालिस्थान जिंदाबाद का मैसेज लिखते हुए कहा “कर लो जो करना है”. जब आप किसी भी गांव में भाजपा की बैैठक करने जाएंगे तो आप अपने पैरों पर वापस नहीं लौटेंगे. भाजपा युवा मोर्चा के प्रधान गगनदीप को व्हाट्सएप कॉल के जरिए से जान से मारने की धमकियां दी जा रही है. जबकि शख्स ने व्हाट्सएप पर पिस्टल की फोटो भी भेजी है।























