
पंजाब मे फिर पैर पसारता हुआ कोरोना
24 घंटे मे ले ली दो की जान, मिले इतने नये मामले
चंडीगढ, 27 जून: ( विश्ववार्ता)पंजाब में कोरोना संक्रमण से अब मौतों का सिलसिला भी शुरू हो गया है। पिछले 24 घंटे के दौरान संक्रमण से दो लोगों की मौत हो गई, जबकि 148 लोगों की जांच में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। राज्य की संक्रमण दर 1.10 प्रतिशत रिकॉर्ड की गई है। मोहाली समेत पांच जिलों में हालात ज्यादा खराब हो गए हैं।






















