
पंजाब मे पूर्व सरपंच का बेरहमी से मर्डर
दिनदिहाडे दिया वारदात को अंजाम, मचा हडकंप
चंडीगढ़, 9 जुलाई ( विश्व वार्ता): पंजाब के दोराहा के चनकोइयां गांव मे दिनदिहाडे 60 साल के पूर्व सरपंच की बेरहमी से कत्ल कर दिया। बुजुर्ग पर तेजधार हथियार से कई वार किए गए। हमले में उनकी हाथ की अंगुलियां तक कट गई। उनका शव खून से लथपथ स्थिति में कुर्सी पर पड़ा मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।
जानकारी अनुसार दोराहा के चनकोइयां गांव के जगदेव सिंह 60 वर्षीय गांव के पूर्व सरपंच थे। हत्यारों ने बुजुर्ग के घर के सामने पशुओं के बाड़े में वारदात को अंजाम दिया।





















