
पंजाब मे फिर दिल दहलाने वाली खबर
कलयुगी पिता ने छह माह की मासूम बच्ची को उतारा मौत के घाट
क्या थी वजह, पढिये पूरी खबर
चंडीगढ, 26 अक्तूबर (विश्ववार्ता): पंजाब के जालंधर में दिवाली की रात को एक कलयुगी पिता ने अपनी ही 6 माह की बच्ची का गला घोंट दिया और शव को जमीन में दफना दिया। पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है। बच्ची से दुष्कर्म की आशंका भी जताई जा रही है। एसीपी कैंट बबनदीप सिंह ने जांच के लिए मेडिकल बोर्ड का गठन कर दिया है।
पुलिस ने सूचना मिलते ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बच्ची का शव पानी की टंकी के पास से बरामद हुआ है। पुलिस ने पिता के खिलाफ धारा-302 के तहत केस दर्जकर लिया है।























