
पंजाब मे फिर दहाडे किसान यूनियन प्रवक्ता राकेश टिकैत
कहा सरकारें अब भी किसानों के साथ कर रही है धोखा
कहा सरकार दो हिस्सों मे बांटना चाहती है संयुक्त किसान मोर्चे को
चंडीगढ, 29 अक्तूबर (विश्ववार्ता) सरकारें अब भी किसानों के साथ धोखा कर रही हैं। सरकार संयुक्त किसान मोर्चे को दो हिस्सों में बांटना चाहती है। ये बात आज पंजाब पहुंचे भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कही।
उन्होंने कहा कि सिंघू बार्डर पर जाने की अभी कोई योजना नहीं है लेकिन फिर भी किसानों को देश में एक बड़े आंदोलन के लिए तैयार रहना चाहिए क्योंकि देश में एक बड़े आंदोलन की जरूरत है। उन्होंने कहा कि सरकार जालसाज और बेईमान है जो देश का इतिहास बदलना चाहती है। उन्होंने कहा कि सरकार संयुक्त किसान मोर्चे को दो हिस्सों में बांटना चाहती है। टिकैत ने कहा कि इस बार आने वाले बड़े आंदोलन में न केवल किसान बल्कि देश के युवा और बुजुर्ग भी शामिल होंगे





















