
पंजाब मे फिर जहरीली गैस चढऩे से एक और मजदूर ने तोड़ा दम
चंडीगढ़, 7 अप्रैल (विश्ववार्ता) दीनानगर विधानसभा क्षेत्र के गांव चावा में सीवरेज की सफाई के दौरान जहरीली गैस चढऩे से एक प्रवासी मजदूर कन्हैया कुमार की मौत हो गई थी और 2 मजदूर बेहोश हो गए। इनमें से एक मजदूर का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है लेकिन आज आखिरकार वह भी मौत की जंग में हार गया। मिली जानकारी के अनुसार देर शाम उसकी मौत की खबर मिली। उधर, प्रशासन ने पूरे मामले की जांच के लिए एसडीएम दीनानगर को आदेश जारी कर दिए हैं, जिसके बाद एक सप्ताह के भीतर पूरी जांच प्रशासन को सौंपने का समय दिया गया है।
आपको बता दें कुछ दिन पहले जब कन्हैया कुमार सीवेज की सफाई करने उतरा तो गैस चढऩे से वह बेहोश हो गया, उसे बचाने के लिए उसका भाई मोनू और उसका भतीजा नेवी भी सीवरेज में घुस गए और वे भी बेहोश हो गए। इसके बाद लोगों की मदद से उन्हें बाहर निकाला गया और सिविल अस्पताल ले जाया गया। गुरदासपुर के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जिनमें से मजदूर कन्हैया कुमार की मौत हो गई थी।





















