
पंजाब मे फिर करवट ली मौसम ने, आंधी तूफान ने मचाया कहर
जगह जगह पेड़, खंबे व ट्रांसफार्म गिरने से भारी नुकसान
चंडीगढ़, 16 जून (विश्ववार्ता): उत्तर भारत समेत पंजाब व कई राज्यो मे फिर मौसम ने करवट ली और सूबे मे आंधी तूफान के चलते लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पडा। मिली जानकारी के अनुसार गत रात्रि आई तेज बारिश, आंधी के कारण गांव दबुरजी, जगदेव कलां, लुहारका, मल्लऊनंगल, अदलीवाल, बूआ नंगली आदि गांवों में भारी मात्री में नुकसान हुआ। वहीं लुहारका रोड पर पेड़ गिरने के कारण ट्रैफिक काफी प्रभावित हुआ। कई गांवों में को किसानों के खेतों में मोटरों के ट्रांसफार्म भी गिर गए हैं।





















