
पंजाब मे फिर इंसानियत हुई शर्मसार
9 साल की मासूम बच्ची के साथ दादा व चाचा ने किया दुष्कर्म
चंडीगढ 1 सिंतबर ( विश्ववार्ता) देश बेशक आज 21वीं सदी मे जीवन जी रही है लेकिन आज भी इंसानियत जगह जगह शर्मसार हो रही है। जिसका जीता जागता उदाहरण पंजाब के लुधियाना मे हुआ जहां रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। यहां हैवान पिता-पुत्र ने नौ साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दे डाला। दोनों आरोपी बच्ची के दादा और चाचा हैं। बच्ची के साथ पहले दादा दुष्कर्म करता रहा और जब चाचा ने यह देखा तो उसने भी इसका फायदा उठा भतीजी के साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।
आरोपी दादा 60 साल का है। पीडि़ता की मां ने इसकी शिकायत पुलिस को दी है। बच्ची के परिवार ने पुलिस को बताया कि जब उनकी मासूम बच्ची ने बताया कि उसके पेट में दर्द हो रहा है। डरी व सहमी बच्ची ने बताया कि दादू ने उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया है और जब दादू को दुष्कर्म करते चाचा ने देखा तो उसने भी दुष्कर्म किया। इसके बाद पुलिस ने दोनों के खिलाफ केस दर्ज किया है।























