
पंजाब मे फिर इंसानियत शर्मसार
अस्पताल के बाहर मिली नवजात बच्ची, पुलिस जांच मे जुटी
चंडीगढ,17 अक्तूबर (विश्ववार्ता ) पंजाब के अमृतसर जिले मे एक बार फिर इंसानियत शर्मसार हो गई जब एक प्राइवेट अस्पताल के बाहर नवजात बच्ची का भ्रूण मिला। भू्रण मिलने के बाद हडकंप मच गया, पता चला है कि नवजात बच्ची को मृतक हालत में सडक़ पर फेंक कर परिजन फरार हो गए। परिजनों ने पुलिस स्टेशन के गेट के बाहर शव रख कर चले गए। फि़लहाल मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।






















