
पंजाब मे फिर आया खौफनाम मामला सामने
बुजुर्ग मां ने नही बनाई मनपंसद सब्जी बेटे ने रॉड से पीटकर उतारा मौत के घाट, इलाके मे दहशत
चंडीगढ,19 अक्तूबर (विश्ववार्ता ) आज इंसान कितना निर्दयी हो गया है छोटी छोटी बातों पर वह अपनों से इस कद्र गुस्सा हो जाता है कि उन्हे मौत के घाट उतार देता है। आज पंजाब मे फिर इंसानियत शर्मसार हो गई पंजाब के लुधियाना के सलेम टाबरी इलाके में स्थित न्यू अशोक नगर में सुरेंद्र सिंह उर्फ टिंकू ने अपनी बुजुर्ग माता पर रॉड से हमला कर मौत के घाट उतार दिया। बुजुर्ग मां का कसूर सिर्फ इतना था कि वह बेटे की मनपसंद सब्जी नहीं बना पाई थी। घायल बुजुर्ग को इलाके के लोगों ने इलाज के लिए निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही एसीपी नार्थ मनिंदर बेदी पुलिस पार्टी के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने जांच के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और बुजुर्ग चरणजीत कौर का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया।























