
पंजाब मे पुलिस कॉन्स्टेबल ने पहले लेडी कॉन्स्टेबल की गोली मारकर की हत्या फिर खुद को भी गोली से उडाया
चंडीगढ, 29 जनवरी (विश्ववार्ता) पंजाब के जिला फिरोजपुर में बडी घटना घटी जब पंजाब पुलिस के मुलाजिम ने पहले लेडी कॉन्स्टेबल की गोलियां मारकर हत्या कर दी और उसके बाद उसने खुद भी गोली मारकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। यह मामला फिरोजपुर कैंट का है। इसका पता चलते ही पुलिस में हडक़ंप मच गया। मौके पर पहुंचकर दोनों के शव अस्पताल भिजवा दिए गए हैं। पूरे मामले के पीछे की अभी वजह सामने नहीं आई है। मरने वाली लेडी कॉन्स्टेबल अमनदीप कौर फिरोजपुर कैंट पुलिस थाने में तैनात थी। वहीं उसे गोलियां मारने वाला कॉन्स्टेबल गुरसेवक सिंह फिरोजपुर पुलिस लाइन में तैनात था। पुलिस मामले की जांच कर रही हेै। अभी तब इसका कोई भी सही कारण सामने नहीं आ पाया है। पुलिस द्वारा इस हत्या और आत्महत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है।























