

पंजाब मे नतीजों से पहले पूर्व सीएम कैप्टन ने अमित शाह से की मुलाकात
सूबे मे चर्चाओं का दौर गर्माया
चंडीगढ़, 8 मार्च (विश्व वार्ता) पंजाब विधानसभा चुनाव की मतगणना 10 मार्च को होनी है इससे पहले पहले ही पूर्व सीएम एवं पंजाब लोक कांग्रेस के प्रमुख कैप्टन अमरिंदर सिंह ने अचानक गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात कर सूबे की राजनीति को गर्मा दिया है। मुलाकात को कैप्टन ने सामान्य बताया हेै। कैप्टन ने कहा कि इस मुलाकात में चुनाव को लेकर कोई चर्चा नहीं हुई। बता दें, कैप्टन अमरिंदर सिंह पार्टी पंजाब में भाजपा के साथ मिलकर चुनाव लड़ी है। राज्य में शिअद से अलग होने के बाद भाजपा सर्वाधिक सीटों पर चुनाव लड़ रही है। भाजपा जब शिअद के साथ गठबंधन में थी तो उसके हिस्से में 23 सीटें आती थी, लेकिन इस बार पार्टी ने 73 सीटों पर चुनाव लड़ा।






















