
कांग्रेस के पूर्व मंत्री धर्मसोत के बाद अब इस कांग्रेसी के घर र्ईडी की बडी दबिश
चंडीगढ,30 नवंबर (विश्ववार्ता) पंजाब मे आज ईडी ने बडी कार्रवाई करते हुए पहले कांग्रेस के पूर्व मंत्री अमलोह में साधु सिंह धर्मसोत के घर छापा मारा उसके बाद टांडा में संगत सिंह गिलजियां के घर दबिश दी गई है। दोनों जगह तलाशी जारी है। वहीं होशियारपुर के टांडा में पूर्व मंत्री संगत सिंह गिलजियां के घर पर ईडी ने सुबह सात बजे छापा मारा। ईडी की टीम गिलजिया के घर पर है। पूर्व मंत्री भी परिवार के साथ ही घर पर हैं।
कांग्रेस सरकार में वन मंत्री रहे साधु सिंह धर्मसोत के अमलोह स्थित घर पर गुरुवार सुबह ईडी की गाडिय़ां और सेंट्रल रिजर्व फोर्स के जवान पहुंचे। बताया जा रहा है कि रेड धर्मसोत के अलावा जंगलात विभाग के कुछ ठेकेदारों व उनके करीबियों के घर पर भी पड़ी है। रेड सुबह साढ़े छह बजे से चल रही है।
रेड करने आई टीम में करीब 10 लोग शामिल हैं। टीम दो कारों में आई। बताया जा रहा है कि वन घोटाले से जुड़े मामले में धर्मसोत के घर पर रेड पड़ी है। टीम घर की तलाशी ले रही है। किसी को भी घर में अंदर आने और बाहर जाने की इजाजत नहीं है। भगवंत मान की सरकार आने के बाद विजिलेंस विभाग ने मामला दर्ज कर साधू सिंह धर्म को भ्रष्टाचार मामले में गिरफ्तार कर लिया था। फिलहाल वह जमानत पर बाहर हैं।























