
पंजाब मे त्यौहारों के मद्देनजर पुलिस का चप्पे चप्पे पर कडा पहरा
राज्य भर में चलाया तलाशी अभियान
पुलिस टीमों इतने व्यक्तियों को पूछताछ के लिए लिया हिरासत में
चंडीगढ़, 23 अक्तूबर (विश्ववार्ता) पंजाब मे त्यौहारों के सीजन के मद्देनजर अलर्ट पंजाब पुलिस ने राज्य भर के सभी रेलवे स्टेशनों, बाजारों और अन्य भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों और इनके आसपास एक विशेष घेराबंदी और तलाशी ऑप्रेशन चलाया। यह तलाशी अभियान सभी 28 पुलिस जिलों में दोपहर 1 से शाम 5 बजे तक एक ही समय के दौरान चलाया गया जिसके अंतर्गत पुलिस टीमों ने स्निफर डॉग्ज की सहायता के साथ रेलवे स्टेशनों पर आने-जाने वाले लोगों की तलाशी ली। इसके बाद शाम 5 से रात 10 बजे तक पुलिस टीमों ने दोपहिया वाहनों की चैकिंग भी की।
स्पैशल डी.जी.पी. ने बताया कि पुलिस टीमों ने 8 व्यक्तियों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है, जबकि कार्रवाई के दौरान दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है। उल्लेखनीय है कि पुलिस टीमों ने ऑप्रेशन के दौरान कम से कम 10,898 दोपहिया वाहनों की चैकिंग की जिनमें से 42 को जब्त किया गया और 699 के चालान किए गए।
स्पैशल डी.जी.पी. ने कहा कि राज्य के अलग-अलग रेलवे स्टेशनों, बाजारों और अन्य भीड़-भाड़ वाले इलाकों में संदिग्ध व्यक्तियों की चैकिंग करने के लिए राज्य भर में 5,000 से अधिक पुलिस मुलाजिमों वाली 506 पुलिस टीमें तैनात की गई थीं जिससे आम लोगों की कम से कम असुविधा को यकीनी बनाया जा सके। उन्होंने कहा कि राज्य के 130 से अधिक रेलवे स्टेशनों और अन्य स्थानों पर चलाए गए ऑप्रेशन के दौरान 5,584 से अधिक लोगों की चैकिंग की गई।























