
पंजाब मे डेरा सच्चा सौदा प्रमुख के सत्संग में भारी हंगामा
चंडीगढ़, 14 जुलाई ( विश्व वार्ता) पंजाब के डेराबस्सी गांव भांखरपुर मे देर रात उस समय हंगामा हो गया जब डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह के नाम चर्चा घर में चल रहे सत्संग का सिख जत्थेबंदियों ने आकर विरोध कर दिया। सिख जत्थेबंदियों की मांग थी कि नाम चर्चा घर को तुरंत खाली करवाया जाए।
सूचना मिलते ही डीएसपी हरविंदर खैहरा, एसएचओ डेराबस्सी व मुबारकपुर चौकी इंचार्ज पुलिस फोर्स लेकर मौके पर पहुंचे।























