
पंजाब मे जल्द मौसम ले रहा है करवट
मौसम विभाग ने भारी बारिश को लेकर जारी की चेतावनी
चंडीगढ, 30 जनवरी (विश्ववार्ता): पंजाब समेत जहां समूचा उत्तर भारत भीषण ठंड से कांप रहा है वही अब पंजाब मे एक बार फिर मौसम बडी करवट ले रहा है विभाग के पूर्वानुूमान अनुसार जहां लोगो का कंपकंपाती सर्दी से राहत की मिलने की उम्मीद है। मौसम विभाग के अनुसार 31 जनवरी, 1 और 2 फरवरी को राज्य में भारी बारिश की संभावना जताई गई है। वहीं अगले 7 दिनों तक तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है।
इससे दिन के तापमान में बढ़ोतरी देखी गई और दिन का पारा 23 डिग्री के आसपास रहा। इस बीच हिमाचल में शुक्रवार को लाहौल की चोटियों पर हल्की बर्फबारी हुई है। इसके अलावा अमृतसर में न्यूनतम पारा 3.7 और अधिकतम 21.8 डिग्री, लुधियाना में 6.0 और अधिकतम 22.8 डिग्री, पटियाला में 6.5 और अधिकतम 22.0 डिग्री, पठानकोट में 4.3 और अधिकतम 21.5 डिग्री जबकि गुरदासपुर में न्यूनतम 5.5 और अधिकतम 17.5 डिग्री दर्ज किया गया।
चंडीगढ़ में 1 डिग्री तापमान बढ़ा है। हिमाचल में 31 जनवरी तक बारिश और बर्फबारी की संभावना है। किन्नौर, लाहौल-स्पीति, शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू और चंबा के कुछ इलाकों में बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है। मौसम में यह बदलाव 27 जनवरी से सक्रिय हो रहे पश्चिमी विक्षोभ के कारण देखने को मिल रहा है। वहीं हरियाणा के अंबाला, यमुनानगर, कैथल, करनाल, कुरुक्षेत्र, फतेहाबाद, सिरसा और जींद में कोहरे को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। हरियाणा का तापमान 3 डिग्री दर्ज किया गया है।























