
पंजाब मे चर्च पर हमले के बाद आज सूबे मे कॉन्वेंट स्कूल रहे बंद
Punjab सीएम मान ने दिये उच्चस्तरीय जांच के आदेश
चंडीगढ 1 सिंतबर ( विश्ववार्ता) जालंधरा तरनतारन के पट्टी क्षेत्र में कैथोलिक चर्च पर बीती रात हुए हमले के विरोध में कॉन्वेंट स्कूलों ने पंजाब के सभी स्कूलों में 1 सितंबर को बंद करने का ऐलान किया है। उधर, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने इस घटना की उच्चस्तरीय जांच के आदेश दिए हैं।
राज्य के विभिन्न जिलों में स्थित कॉन्वेंट स्कूलों के प्रशासकों ने भी छात्रों के अभिभावकों को एक सितंबर की छुट्टी के संबंध में संदेश भेजा है.स्कूल प्रबंधन के मुताबिक 1 सितंबर को होने वाली परीक्षाए छुट्टी के चलते टाल दी गई है. कान्वेंट स्कूल संचालकों का कहना है कि तरनतारन स्थित कैथोलिक चर्च पर हुए हमले के बाद पूरे समुदाय में भारी रोष व गुस्सा पाया जा रहा है।
पुलिस का कहना है कि नकाबपोश युवकों ने चर्च में प्रवेश किया और चौकीदार के सिर पर पिस्तौल तान दी और चर्च में तोडफ़ोड़ और वाहन को आग लगानी शुरु कर दी।























