fog
पंजाब मे घने कोहरे व धुंध से लुधियाना के खन्ना के दोराहा में नेशनल हाईवे पर टकराई करीब 20 से ज्यादा गाडियां
धुंध में हाईवे पर लगा लंबा जाम
चंडीगढ, 18 जनवरी (विश्ववार्ता) पंजाब मे कडकती ठंड ने हर कोई कंपा रखा है। खन्ना में आज सुबह दिल्ली-अमृतसर नेशनल हाईवे पर दोराहा के पास घनी धुंध के चलते करीब 20 गाडिय़ां आपस में टकरा गईं। हादसे में किसी की जान नहीं गई लेकिन वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। सबसे पहले पुल पर कैंटर से 4-5 गाडिय़ां टकराईं। पुलिस क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाने लगी तो कुछ ही दूसरी पर 2 हादसे और हो गए।
पंजाब में आज घनी धुंध और कोहरा होने के कारण लुधियाना के खन्ना के दोराहा में नेशनल हाईवे करीब 20 गाडिय़ां 3 अलग-अलग हादसों में आपस में टकरा गई। इन हादसों में लोगों को मामूली चोटें तो आईं लेकिन कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। धुंध में हाईवे पर वाहनों के टकराने से वहां पर लंबा जाम लग गया।
सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी दल-बल के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने हादसा ग्रस्त वाहनों करे कारण हाईवे पर लगे जाम से निजात पाने के लिए ट्रैफिक डायवर्ट कर दिया है। ट्रैफिक को सर्विस लेन से निकाला जा रहा है। हालांकि वाहनों की तादाद ज्यादा होने और धुंध के कारण ट्रैफिक रेंग कर चल रहा है।
सुबह आज इतनी घनी धुंध और कोहरा था कि विजिबिलिटी शून्य के बराबर थी। जिसके चलते खन्ना-दोराहा हाईवे पर राजगढ़ पुल के ऊपर कैंटर एक कार से जा टकराया। इनके पीछे 4 से 5 गाडिय़ां और टकरा गईं। पुलिस ने अभी क्षतिग्रस्त गाडिय़ों को साइड पर हटाना शुरू किया था कि 100 गज की दूरी पर 4 से 5 और गाडिय़ां टकरा गईं। इसी दौरान तीसरा हादसा भी सामने आया इसमें 8 से 10 गाडिय़ां टकराईं। इसके बाद पुलिस ने पुल को बंद कर ट्रैफिक को सर्विस लेन पर डाला।






















