पंजाब मे गहरे कोहरे कारण आपस मे टकराए आधा दर्जन से ज्यादा वाहन
पंजाब, हरियाणा से लेकर राजस्थान व बिहार तक पूरा उत्तर पश्चिम भारत घने कोहरे और भीषण शीतलहर की चपेट में
शिमला से भी ठंडे पंजाब के ये जिले
चंडीगढ, 25 दिसंबर (विश्ववार्ता) जम्मू-कश्मीर से लेकर हिमाचल प्रदेश और पंजाब, हरियाणा से लेकर राजस्थान व बिहार तक पूरा उत्तर पश्चिम भारत घने कोहरे और भीषण शीतलहर की चपेट में है। जालंधर अमृतसर नेशनल हाईवे ब्यास नजदीक आज सुबह गहरे कोहरे कारण एक बढ़ा हादसा हो गया। जिसके चलते आज सुबह आधा दर्जन वाहन आपस में टकरा गए। पहाड़ी राज्यों के ऊंचाई वाले इलाकों में बीते कुछ दिनों से हो रही बर्फबारी से मैदानी इलाकों में गलन भी बढ़ गई है। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले दो से तीन दिनों तक राहत भी नहीं मिलेगी।
मौसम विभाग के अनुसार राज्य में सोमवार और मंगलवार को घने कोहरे को लेकर ओरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं सोमवार सुबह कई जिलों में घना कोहरे से जनजीवन प्रभावित रहा। विभाग के अनुसार 27 दिसंबर से धुंध में कमी आएगी लेकिन, न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने से भीषण ठंड का सामना करना पड़ सकता है।
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में बीते दो दिन से सुबह के समय घने कोहरे का प्रकोप देखा जा रहा है। इसके चलते एक दिन पहले दिल्ली में कई उड़ानें भी प्रभावित हुई थीं। दृश्यता कम होने से लोगों को मुश्किल हुई। रविवार को पंजाब के अमृतसर व राजस्थान के चुरू में कोहरे से सुबह को दृश्यता लगभग न के बराबर रही। वहीं पंजाब के 9 जिलों में तापमान शिमला से भी नीचे गिर गया है, जिसमें जिला लुधियाना सबसे ठंडा माना जा रहा है, जहां तापमान 4 डिग्री सैल्सियस तक पहुंच गया है। इसके अलावा अमृतसर, फरीदकोट, फिरोजपुर गुरदासपुर और रोपड़ में कम से कम 5 डिग्री सैल्सियस से कम दर्ज किया गया है।