
पंजाब मे किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष दर्शन सिंह नैनेवाल के नेतृत्व में आज पंजाब के सभी जिलों में किया जायेगा विरोध प्रदर्शन
पढिये क्या है मामला
चंडीगढ, 21 दिसंबर (विश्ववार्ता) पंजाब भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष दर्शन सिंह नैनेवाल के नेतृत्व में आज जिला स्तर पर टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी द्वारा उपराष्ट्रपति माननीय जगदीप धनखड़ की नकल उतार कर मजाक उड़ाने और कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा वीडियो बनाने के खिलाफ पंजाब के सभी जिलों में विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। भाजपा के प्रदेश प्रेस सचिव हरदेव सिंह उभ्भा ने कहा कि यह बेहद शर्मनाक, हास्यास्पद और अस्वीकार्य है। भाजपा इसकी कड़ी निंदा करते हुए पंजाब के सभी जिलों में विरोध प्रदर्शन करेगी। उन्होंने कहा कि ऐसा करके राहुल गांधी और कल्याण बनर्जी ने पूरे किसान समाज और अन्नदाता का मजाक उड़ाया है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
जानें क्या है पूरा मामला?
गौरतलब है कि संसद के शीतकालीन सत्र के दौरान लोकसभा व राज्यसभा में हंगामा करने वाले विपक्षी दलों के सांसदों पर कार्रवाई की गई है. कई सदस्यों को सस्पेंड करने पर विपक्षी दलों के सदस्य संसद परिसर में विरोध जता रहे थे. इस दौरान टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी ने राज्यसभा के सभापति की मिमिक्री की. जब यह वीडियो सामने आया तो बीजेपी ने इस पर कड़ी आपत्ति दर्ज करवाई. राहुल गांधी के मिमिक्री का वीडियो बनाने पर सोशल मीडिया पर विरोध देखने को मिल रहा है.























