
पंजाब मे कांग्रेस को लगा बडा झटका
फरीदकोट जिले के नगर परिषद के इतने मौजूदा पार्षदो ने थामा आप का साथ
चंडीगढ़, 2 जुलाई (विश्ववार्ता) पंजाब की राजनीति में कांग्रेस को उस समय बडा झटका लगा जब फरीदकोट जिले के कोटकपुरा निर्वाचन क्षेत्र में। जहां कांग्रेस पार्टी छोडक़र नगर परिषद के 13 एमसी आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए हैं।
सभी पार्षद विधानसभा अध्यक्ष और कोटकपूरा हलके के विधायक कुलतार संधवां के नेतृत्व में शामिल हुए। इस अवसर पर कुलतार संधवां के भाई बरिंदर सिंह और जिला योजना बोर्ड के अध्यक्ष सुखजीत सिंह ने 13 एमसी का स्वागत किया। इस अवसर पर जिला योजना बोर्ड के अध्यक्ष सुखजीत सिंह और आम आदमी पार्टी में शामिल होने वाले एमसी ने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली सरकार ने लोगों के हित में काम किया है और आज एमसी उनके साथ जुड़ा हुआ है।





















