
पंजाब मे कांग्रेस अध्यक्ष बदलने के बाद अब चंडीगढ मे भी बदला जा सकता है अध्यक्ष
चंडीगढ़, 20 अप्रैल (विश्ववार्ता) पंजाब विधानसभा चुनाव मे पंजाब कांग्रेस को हार मिलने के बाद पंजाब मे कांग्रेस हाईकमान ने कांग्रेस अध्यक्ष को बदल दिया है और राजा अमरिंदर वडि़ंग को नया अध्यक्ष बनाया गया है। इसी प्रकार अब जानकार सूत्रो से पता चला है कि जल्द ही चंडीगढ मे अध्यक्ष को बदलने की मांग उठने लगी है। वही जानकार सूत्रो से पता चला है कि जुलाई तक चंडीगढ कांग्रेस को नए प्रदेश अध्यक्ष मिल सकता है। वर्तमान अध्यक्ष सुभाष चावला पिछले सवा साल से पद पर विराजमान है। कांग्रेस में इस समय सिर्फ 7 पार्षद हैं।






















