
पंजाब मे कल होगी ‘खेडां वतन पंजाब दीयां’ की शुरूआत
पंजाब सीएम भगवंत मान करेगें शुरूआत
खेल मेले को लेकर प्रशासन ने किये पुख्ता इंतजाम
इन रूटों पर आम व्हीकलों की आवाजाही की रहेगी मनाही
चंडीगढ़, 28 अगस्त (विश्ववार्ता) पंजाब सरकार द्वारा 29 अगस्त को ‘खेडां वतन पंजाब दीयां’ की शुरूआत होने जा रही है। इसको लेकर जिला प्रशासन ने बड़े स्तर पर तैयारियां कर ली गई हैं। राष्ट्रीय खेल दिवस के मौके पर स्थानीय गुरु गोबिंद सिंह स्टेडियम में मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा इसका शुभारंभ किया जाएगा। खेल मेले को लेकर प्रशासन ने भी पुख्ता इंजाम कर लिए हैं। बकायदा इसके लिए ट्रैफिक पुलिस ने रूट प्लान भी जारी कर दिया है।
इन रूटों पर आम व्हीकलों की आवाजाही की रहेगी मनाही
समरा चौक से चुन्नमुन चौक तक समरा चौक से चुन्नमुन चौक तक , सिटी अस्पताल चौक से मिल्क बार, चौ टी. प्वाइंट ए.पी.जी. कॉलेज से न्यू जवाहर मार्कीट मसंद चौक से मिल्क बार गीता मंदिर ट्रैफिक सिग्नल से सिटी अस्पताल तक























