
पंजाब मे कडाके की सर्दी के बीच और छुट्टियों का इंतजार कर रहे है स्कूलों के लिए शिक्षा विभाग ने जारी किया यह आदेश
चंडीगढ़, 31 दिसंबर (विश्ववार्ता) पंजाब में इस समय घनी धुंध और कडाके की सर्दी से कांप रहा है और लोग ठंड से बचाव के लिए घरों में बैठे हैं, सर्दी के बीच और छुट्टियों का इंतजार कर रहे है स्कूलों के लिए शिक्षा विभाग ने बडा आदेश जारी किया है। जारी आदेश अनुसार शिक्षा विभाग ने विंटर वेकेशन बढ़ाने की बजाय सिर्फ स्कूल खुलने व बंद होने के समय में सिर्फ आधे घंटे का बदलाव ही किया है। आदेशों के मुताबिक स्कूल अब 1 जनवरी से सुबह 10 बजे खुलेंगे और 3 बजे बंद होंगे।
विभाग के इस आदेश को अध्यापक वर्ग व पैरेंट्स ने गलत फैसला करार दिया है। उनका कहना है कि जहां मौसम विभाग आने वाले दिनों के लिए अलर्ट जारी कर रहा है, वहीं अधिकारी छुटियां बढ़ाने की जगह सिर्फ स्कूल समय में ही बदलाव कर रहे हैं। कईयों का कहना है कि शायद विभाग धुंध की वजह से होने वाली किसी अनहोनी के इंतजार में है और बाद में छुटियां करेगा।
























