
पंजाब मे एक बार फिर आज से बदल जायेगा स्कूलों का समय
चंडीगढ़, 1 अप्रैल (विश्ववार्ता) पंजाब के स्कूलों में आज यानी कि अप्रैल से शुरू होने वाले नए सत्र के लिए शिक्षा विभाग ने पूरी तैयारी कर ली है। जहां 28 मार्च को राज्य के स्कूलों में पी.टी.एम. हुई थी वहीं 1 अप्रैल से स्कूलों का समय बदल जाएगा।
शिक्षा विभाग के शैक्षणिक कैलेंडर के अनुसार प्राइमरी स्कूलों का समय सुबह 8 से दोपहर 2 बजे तक रहेगा, जबकि मिडिल, हाई और सीनियर सेकेंडरी स्कूलों का समय भी सुबह 8 से दोपहर 2 बजे तक रहेगा।
बताया जा रहा है कि सितंबर तक स्कूल का समय यही रहेगा। गौरतलब है कि इससे पहले प्राइमरी स्कूलों का समय सुबह 8 बजे से दोपहर 2.30 बजे तक होता था जबकि मिडिल, हाई और सीनियर सेकेंडरी स्कूलों का समय सुबह 8.30 बजे से दोपहर 2.50 बजे तक था।























