
पंजाब मे एक निजी यूनिवर्सिटी के होस्टल में मिला छात्र का शव
मचा हडकंप
चंडीगढ, 21 सिंतबर (विश्ववार्ता) पंजाब के फगवाड़ा जिले की एक निजी यूनिवर्सिटी के होस्टल में रह रहे एक विद्यार्थी का शव फंदे से लटका हुआ मिला है जिससे होस्टल मे हडकंप मच गया है। जानकारी अनुसार पता चला है मृतक यूनिवर्सिटी में बिजनैस मैनेजमैंट (प्रथम वर्ष) का छात्र था। मामले की जांच कर रहे पुलिस थाना सतनामपुरा फगवाड़ा के एस.एच.ओ. इंस्पैक्टर जतिंद्र कुमार ने बताया कि यूनिवर्सिटी के होस्टल के अंदर एक युवक का शव फंदे से लटका मिला है।





















