
पंजाब मे एक और युवक को निगल गया नशा
नशे की ओवरडोज से नौजवान की मौत
चंडीगढ़, 6 अक्तूबर (विश्ववार्ता) पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार लगातार नशे से नौजवान पीढी को बचाने मे लगातार प्रयासरत है बावजूद इसके नशा सूबे मे अपनी जडे मजबूत करने मे लगा है। आज बंठिडा मे चिट्टे की ओवरडोज से एक और युवक की मौत हो गई। पावर हाऊस रोड के आखिर में स्थित मछली चौक में एक युवक बेसुध पड़ा था। इसकी सूचना मिलने पर सहारा जनसेवा की टीम तथा चौकी मॉडल टाऊन पुलिस मौके पर पहुंची।जांच करने पर पता चला कि उक्त युवक की मौत हो चुकी है। मृतक युवक की बाजू में इंजैक्शन लगा हुआ था व वहां से खून बह रहा था। लोगों ने बताया कि मृतक के साथ एक और नौजवान था जो उसे बेहोश देखकर वहां से भाग गया। पुलिस की कार्रवाई के बाद सहारा जनसेवा के वर्करों ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल पहुंचाया।





















