
पंजाब मे इंसानियत शर्मसार, 6 साल की मासूम फिर बनी हैवान का शिकार
आरोपी फरार
चंडीगढ़, 1 अक्तूबर (विश्ववार्ता): पंजाब के जालंधर मे फिर इंसानियत शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है जहां एक 6 साल की मासूम बच्ची फिर एक हैवान का शिकार हो गई। जानकारी अनुसार शहर के गौतम नगर में 6 साल की छोटी मासूम बच्ची के साथ एक व्यक्ति दुष्कर्म कर फरार हो गया है। जानकारी के अनुसार मुताबिक बीते दिन बच्ची घर से लापता हुई, परिवार वालों ने पुलिस को सूचना दी। शुक्रवार सुबह उसके किसी रिश्तेदार ने फोन कर बताया कि उसकी बच्ची लैदर कॉप्लैक्स स्थित प्लाट में गंभीर हालत में पड़ी हुई है। जिसके बाद बच्ची को सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उसकी हालत नाज़ुक बताई जा रही है।























