पंजाब मे आम आदमी पार्टी सरकार अपना पहला बजट इस तारिख को करेगी पेश
सीएम मान ने दी जानकारी, देखिये कबतक चलेगा?
चंडीगढ़, 7 जून (विश्ववार्ता) पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार अपना पहला बजट पेश करने जा रही है। आम आदमी पार्टी की सरकार का यह पहला बजट सत्र 24 जून से 30 जून 2022 तक चलेगा। इसकी जानकारी खुद सीएम भगवंत मान ने ट्वीट करके दी है। सीएम मान ने ट्वीट करते हुए लिखा सभी पंजाबियों को बधाई! इतिहास में पहली बार…पंजाब में आम लोगों की राय से बना आम लोगों का बजट पेश होगा…आज पंजाब सरकार की कैबिनेट मीटिंग में फैसला लिया कि बजट सेशन 24 जून से 30 जून तक चलेगा और 27 जून को आम लोगों का बजट पेश किया जाएगा।
https://twitter.com/BhagwantMann/status/1534064674169233409?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1534064674169233409%7Ctwgr%5E%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.arthparkash.com%2Fpunjab-budget-session-2022























