
पंजाब मे आम आदमी पार्टी ने नही की अब तक उम्मीदवारो की घोषणा
राज्यसभा के लिए नामांकन का अंतिम दिन कल
चंडीगढ़, 20 मार्च (विश्व वार्ता)पंजाब से राज्यसभा की खाली हो रही 5 सीटों के लिए नामांकन का कल अंतिम दिन है और पंजाब मे प्रचंड जीत हासिल करने वाली आम आदमी पार्टी ने उम्मीदवारों की घोषणा नहीं की है। पंजाब के विधानसभा चुनाव में आप ने 117 में से 92 सीटें जीती हैं। जिस वजह से राज्यसभा की सभी 5 सीटों पर उनके उम्मीदवार जीतने तय हैं।





















