
पंजाब मे आप सरकार ने वीआईपी कल्चर को रोकने के लिए किया नया आदेश जारी
पढिये पूरी खबर
चंडीगढ,29 नवंबर (विश्ववार्ता) वीआईपी कल्चर पर पंजाब सरकार सख्त हो गई है। पंजाब की आम आदमी पार्टी की सरकार ने सूबे मे वीआईपी कल्चर को रोकने के लिए नया आदेश जारी किया है। पंजाब सीएम भगवंत मान ने ने मंत्रियों-विधायकों और अफसरों को पांच सितारा होटल की जगह सर्किट हाउस व सरकारी गेस्ट हाऊस में रुकने के लिए कहा है। इसके चलते सी.एम. मान ने आदेश जारी किए हैं कि अब कोई भी मंत्री फील्ड विजिट में जाता है तो उसे होटल की जगह सर्किट हाऊस या सरकारी गेस्ट हाऊस में रुकना होगा। सरकार द्वारा गेस्ट हाउस और सर्किट हाउस का रिकार्ड मंगवा लिया गया है और इनकी मुरम्मत करने के भी आदेश दिए हैं।























