
पंजाब मे आने वाले दिनो मे कैसा रहेगा मौसम का हाल
मौसम विभाग ने लगाया पूर्वानुमान
चंडीगढ़, 24 अक्तूबर (विश्ववार्ता) पंजाब में पूरी तरह से मौसम ने करवट ले ली है और सुबह और शाम के समय ठंड का एहसास होने लगा है। गत दिनों हुई बारिश ने दिन के समय में भी गर्मी के एहसास को थोड़ा कम कर दिया है।
मौसम विभाग के अनुसार आने वाले 4-5 दिनों में राज्य का मौसम खुश्क बने रहने की संभावना है। इसी के साथ ही किसानों को भी सलाह दी गई है कि वे अपने खेतों से जुड़े काम जारी रख सकते हैं।























