
पंजाब मे आज से बंद होगी मंडियां
चंडीगढ़, 5 मई (विश्व वार्ता) पंजाब भर में गेहूं की आवक में तेज गिरावट के बाद, खाद्य, नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता मामलों के विभाग ने राज्य भर की मंडियों में गेहूं की खरीद को मुकम्मल करने का फैसला किया है।
पूर्व में पत्रकारों के एक वर्ग के साथ इन विवरणों को साझा करते हुए, खाद्य, नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता मामलों के मंत्री लाल चंद कटारुचक ने कहा कि राज्य में मंडियां 5 मई यानि आज से बंद रहेंगी। इस संबंध में मंडी बोर्ड द्वारा अधिसूचना जारी की जाएगी।





















