
पंजाब मे आज से फिर मौसम ले रहा है बडी करवट
मौसम विभाग ने जताई इस बात की संभावना
चंडीगढ, 17 फरवरी (विश्ववार्ता): पंजाब में मौसम को लेकर बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। दरअसल, मौसम विभाग ने आने वाले दिनों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक 17 फरवरी को पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। इसे देखते हुए 18 और 19 फरवरी को बसंत ऋतु की पहली भारी बारिश की संभावना जताई गई है।
इसके चलते पंजाब के ज्यादातर इलाकों में बादल छाए रह सकते हैं और फिर भारी बारिश की भी संभावना है। मौसम विभाग का कहना है कि 14 फरवरी को पंजाब के ज्यादातर जिलों में मौसम साफ रहेगा और 15 फरवरी को कई जिलों में हल्की बारिश हो सकती है, जिसके बाद 18 और 19 तारीख को भारी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक ठंड का मौसम अभी खत्म नहीं हुआ है। आने वाले दिनों में तापमान में गिरावट हो सकती है क्योंकि मैदानी इलाकों में बारिश और पहले पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी होगी, जिससे ठंड और बढ़ेगी।
इतना ही नहीं, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर जैसे पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी के कारण मैदानी इलाकों में एक बार फिर ठंड बढ़ सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक सर्दी का मौसम अभी खत्म नहीं हुआ है। आने वाले दिनों में तापमान गिर सकता है, क्योंकि मैदानी इलाकों में बारिश से पहले पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी होगी।
जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में 19 फरवरी को भारी बर्फबारी की आशंका है। पहाड़ों में बारिश और बर्फबारी 20 फरवरी को भी जारी रहेगी। 21 फरवरी को भी बारिश होगी लेकिन यह पहले से कमजोर होगी। हालांकि उत्तर भारत को कोहरे से राहत भी मिली।





















