
पंजाब मे आज मनाया जाएगा अमृत महोत्सव
चंडीगढ 12 फरवरी (विश्ववार्ता) : पंजाब के जालंधर शहर में देश की आजादी की 75वीं वर्षगांठ को समर्पित ‘आजादी का अमृत महोत्सव ’ मनाया जाएगा। इसके अंतर्गत लोगों को वोट के अधिकार के प्रति जागरूक करने का काम भी किया जाएगा। कार्यक्रम के तहत जि़ला प्रशासन आज पीपीआर मॉल में 75 फुट लंबा केक काटेगा। कार्यक्रम शाम को 6 बजे रखा गया है। इसके जरिए 20 फरवरी को चुनाव वाले दिन लोगों को अधिक से अधिक वोटिंग के लिए जागरूक किया जाएगा।






















