
पंजाब मे अभी और सतायेगी ठंड
अगले दिनो मे फिर करवट लेगा मौसम, बारिश के आसार
चंडीगढ, 31 जनवरी (विश्ववार्ता) पंजाब व आसपास के राज्यो मे ठंड अभी और सतायेगी। उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में 2 से 4 फरवरी तक मौसम डिस्टर्ब रहेगा। पंजाब भर में कहीं हल्की तो कहीं सामान्य से ज्यादा बारिश हो सकती है। इससे दिन व रात के तापमान में भी गिरावट होगी। यह बात मौसम विभाग ने दी है।






















