
पंजाब मे अकाली नेता और उसके साथियों पर इनकम टैक्स की दबिश, मचा हडक़ंप
चंडीगढ़, 27 सिंतबर (विश्ववार्ता) पंजाब के महासचिव शिरोमणि अकाली दल समाज सेवक व बिल्डर विपन सूद (काका) और उनके पार्टनर पर आयकर विभाग की टीमों ने दबिश दी। पंजाब , हरियाणा , चंडीगढ़ , हिमाचल में कुल 14-15 लोकेशनों पर इनकम टैक्स की रेड जारी है।
सुबह 6 बजे से आयकर विभाग की टीमें उक्त निवास स्थान पर सर्च अभियान चला रही है। इसके साथ हरियाणा और चंडीगढ़ की टीमें लुधियाना दबिश में शामिल है। सूत्रों अनुसार यह दबिश होटल चैन के संबंध में की जा रही है। ख़बर लिखे जाने तक विभागीय टीमें परिसरों में जांच में जुटी हुई थी।























