
पंजाब में हाड कंपाने वाली ठंड ने जनजीवन किया अस्त व्यस्त
मौसम विभाग ने बारिश को लेकर जारी की चेतावनी
चंडीगढ, 5 जनवरी (विश्ववार्ता) पंजाब इस समय भीषण ठंड की चपेट मे आकर कांप रहा है। हर दिन ठंड नये रिकार्ड बना रही है। मौसम विभाग ने अगले 2 दिनों के लिए घने से घने कोहरे की चेतावनी जारी करते हुए सावधान रहने का परामर्श जारी किया है। क्योंकि मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक ठंड में अभी और बढ़ौतरी होगी। इसी क्रम में तापमान में और गिरावट होना तय माना जा रहा है जिससे आम जनजीवन प्रभावित होगा। वहीं मौसम विभाग द्वारा उत्तर भारत के विभिन्न राज्यों में बारिश की संभावना जारी की गई है, इसी क्रम में पंजाब में भी हलकी बारिश होने की संभावना जताई गई है। पड़ोस के विभिन्न राज्यों में तेज बारिश होने संबंधी जो चेतावनी जारी की गई उसका असर पंजाब के मौसम में भी देखने को मिलेगा।
हाड़ कंपाने वाली ठंड के चलते आम जनजीवन बुरी तरह से अस्त-व्यस्त हो रहा है और दिनचर्या प्रभावित हो रही है। भारी ठंड के बीच दूर-दराज काम पर जाने वाले लोगों को सबसे अधिक मुश्किलें उठानी पड़ रही है। वहीं, सडक़ किनारे जीवन यापन करने वालों पर ठंड विपरीत प्रभाव डाल रही है। शहर सहित हाइवे व बाहरी इलाकों में लोगों को आग का सहारा लेते हुए देखा जा रहा है।
विशेषज्ञों का कहना है कि ऐसे मौसम में घरों से बाहर जाते वक्त खासतौर पर पैरों, सिर व कानों को कवर करके रखना चाहिए। क्योंकि पैरों व सिर से लगने वाली ठंड स्वास्थ्य पर सीधा प्रभाव डालती है जिससे बुखार होने का खतरा बना रहता है। वहीं, शीत लहर के साथ-साथ औंस पडऩे से ठंड में बढ़ौतरी हो रही है। बुधवार को धूप निकलने के बाद रात में पड़ी भारी औंस के कारण आज सुबह 6-7 बजे सडक़ें गिली नजर आई। विशेषज्ञ डाक्टरों का कहना है कि इस औंस से गला खराब होने व छाती के जाम होने का डर सबसे अधिक रहता है। इसी के चलते दोपहिया वाहन चलाने वाले हैलमेट का इस्तेमाल करें। गर्म टोपी, मास्क के साथ नाक-मुंह को कवर करके रखने से बचाव होगा। वहीं बादलों की वजह से आज भी धूप नहीं निकली और ठंड का सामना करना पड़ा।
क्या करें:
शीत लहर की चपेट में बच्चे व बुजुर्ग जल्दी आते हैं, इस लिए उनका खास ख्याल रखें
मौसम विभाग की ताजा जानकारी के लिए रेडियो सुने, टीवी देखें व अखबार पढ़ें।
भारतीय मौसम विभाग द्वारा मौसम की चेतावनी को ट्रैक करें
अधिक भोजन, पीने वाला पानी, दवाइयां व अन्य जरूरी सामान जैसे संकट में काम आने वाली सप्लाई को तैयार रखें।
लंबे समय तक ठंड में रहने से विभिन्न बीमारियां जैसे फ्लू, नाक का बहना आदि लक्षण होने पर डाक्टर से सम्पर्क करें।
शीत लहर के दौरान मौसम की जानकारी सकंटकालीन प्रक्रिया की जानकारी का ध्यान से पालन करें और सलाह के अनुसार काम करें।
संभव हो सके तो घर के अंदर ही रहें और ठंड में यात्रा कम से कम करें।
जितना ज्यादा हो सके गर्म कपड़े पहन कर रखें।
अपने आप को सूखा रखें. यदि गीला हो तो अपने सिर, गर्दन, हाथ और पैर की उंगलियों को पर्याप्त रूप से ढकें क्योंकि शरीर के इन हिस्सों से ठंड का सबसे अधिक नुकसान होता है।
दस्ताने को प्राथमिकता दें, दस्ताने अधिक गर्मी और इन्सुलेशन प्रदान करते हैं, क्योंकि उंगलियां अपनी गर्माहट सांझा।
ठंढ से होने वाले नुकसान को रोकने के लिए टोपी और मफलर का उपयोग करें, इंसुलेटेड वॉटरप्रूफ जूते पहनें।
शरीर के तापमान को संतुलित बनाए रखने के लिए स्वस्थ भोजन खाएं।























