n
पंजाब में सांप के काटने मचा हडकंप,एक से पिता पुत्र की उठी लाशे
पूरे गांव मे शोक की लहर
चंडीगढ, 12 जुलाई (विश्ववार्ता) पंजाब के बंठिडा जिले के गांव बुर्ज गिल मे सांप के डसने से 20 साल के युवक की मौत हो गई है। उसकी मौत के अगले दिन जब पिता जगपाल सिंह अपने रिश्तेदारों के साथ बेटे की अस्थियां चुन रहे थे तो हार्ट अटैक से उनकी भी मौत हो गई। दो दिन में पिता-पुत्र की मौत से घर में कोहराम मचा है। मृतक युवक की माता अमरजीत कौर ने आरोप लगाया कि सिविल अस्पताल रामपुरा के डॉक्टरों ने बेटे का तुरंत इलाज नहीं किया। जिसके चलते उसके बेटे की मौत हुई। मामला आठ जुलाई का बताया जा रहा है।























