
पंजाब में बेखौफ अपराधियों के हौंसले बुंलद
पंजाब में सरेआम आप नेता की गोलियों से भूनकर हत्या
रेलवे फाटक बंद होने पर हमलावरों ने गोलियां दागी
चंडीगढ़, 1 मार्च (विश्ववार्ता) तरनतारन जिला से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां, आम आदमी पार्टी के नेता गुरपीत सिंह गोपी चोला की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। इस वारदात को गोइंदवाल साहिब को जाते समय बंद फाटक पर खड़ी गाड़ी पर हमलावरों ने गोलियां चलाकर अंजाम दिया है। इस हमले में गुरप्रीत सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि गोपी चोला सुलतानपुर लोधी कोर्ट में किसी तारीख पर जा रहा थे इससे पहले यह सारी घटना हो गई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। यह घटना कथित तौर पर सुबह 8 बजे के आसपास हुई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची गई।
जानकारी के अनुसार, आप नेता गुरप्रीत सिंह शुक्रवार सुबह अपनी कार से श्री गोइंदवाल साहिब की तरफ आ रहा था। इस बीच जब गुरप्रीत सिंह की कार फतेहाबाद रेलवे फाटक के पास पहुंची तो फाटक बंद हो गया। जिसके बाद जैसे ही गुरप्रीत सिंह की कार रुकी तो पीछे से आ रहे हमलावर कार के पास आ गए और गोलियां चलाने लगे। इस हमले में गुरप्रीत सिंह को किसी भी तरह से बचने का मौका नहीं मिला और उसकी मौत हो गई। जबकि हमलावर इस वारदात के बाद मौके से फरार हो गए।
कार का पीछा करते हुए आ रहे थे हमलावर
बताया जा रहा है कि, हमलावर स्विफ्ट कार में सवार थे और गुरप्रीत सिंह की कार का काफी देर से पीछा कर रहे थे। इसके बाद जब श्री गोइंदवाल साहिब के पास रेलवे फाटक बंद होने पर गुरप्रीत सिंह की कार रुकी तो हमलावरों ने वारदात कर दी। फिलहाल इस वारदात के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने आगे की जांच शुरू कर दी है।























