
पंजाब में समय से पहले शुरू होंगी गर्मी की छुट्टियां
समर वेकेशन का किया गया ऐलान
पंजाब के स्कूलों में 14 मई से 30 जून तक छुट्टियां
चंडीगढ़, 3 मई (विश्व वार्ता) : पंजाब में पड़ रही भीषण गर्मी को देखते हुए सरकार ने सभी स्कूलों में 14 मई से गर्मी की छुट्टी घोषित कर दी है. सभी स्कूलों में गर्मी की छुट्टियां 15 मई से शुरू होकर 30 जून तक इस शर्त पर की जा रही है कि विद्यार्थियों की पढ़ाई को मुख्य रखते हुए 16 मई से 31 मई तक आनलाइन कक्षाएं लगाई जाएंगी।























